रामपुर बुशहर। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ (जिला महासू) रामपुर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रकोष्ठ ने विभिन्न क्षेत्रों से सह संयोजकों का चयन किया गया है। सह संयोजकों का चयन भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान और रामपुर मंडल के संयोजक बुद्धि सिंह चौहान की सहमति से किया गया है। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ (जिला महासू) के जिला संयोजक बलदेव ग्रैक ने बताया कि चेत राम, सोहन मेहता, मस्त राम कपाटिया, रोशन लाल, सुख देव, प्रेम, बिधि चंद, गंगा राम और लायक राम नेगी को सह संयोजक चुना गया है। उन्हाेंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। प्रकोष्ठ के लिए उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।