फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवनगर में भाजपा ने संगठन मजबूती पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में 26 अक्तूबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भाजपा मंडल रामपुर की ग्राम केंद्र देवनगर में बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने अध्यक्षता की। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 26 अक्तूबर को नोगली में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान समारोह को सफल बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कौल सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ त्रिदेव, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें