फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीम बूथ पर भाजपा ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

विज्ञापन
निरमंड के डीम में भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड के डीम के अंतर्गत डीम बूथ पर भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, अल्पकालिक विस्तारक मोहन लाल और मंडल महामंत्री विदेश निगम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और पन्ना प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाना और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत करना रहा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें