दलाश (कुल्लू )। भारतीय जनता पार्टी दलाश मंडल ने सोमवार को विश्राम गृह दलाश में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर पर अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और जन आंदोलनों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल दलाश अध्यक्ष विक्की वर्मा, विधायक लोकेंद्र कुमार और जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।