फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : नरेश चौहान

विज्ञापन
रामपुर भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
. केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी
विज्ञापन

. भाजपा ने बैठक में कई मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और सक्रिय भूमिका निभाएं। केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात भाजपा मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कही। भाजपा मंडल रामपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता कौल नेगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के बारे में उनके राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और अंत्योदय की विचारधारा में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने एसआईआर, आरडीजी और वीबी ग्राम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम लाल गुप्ता ने एसआईआर विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसकी महत्ता और जनहित में इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में महामंत्री राम मूर्ति चौहान, जिला महासू के प्रवक्ता अनिल चौहान, हेमराज, कपिल जगटू, देश राज हुड्डन, नीतिका गुप्ता, दीप कुमार, अतुल शर्मा, विक्रांत, राहुल चौहान, योगी भारद्वाज, नेक राम, सुरेंद्र कुमार और तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें