फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में भाजपा ने बंगाल, असम, पुडुचेरी की जीत का मनाया जश्न .

विज्ञापन
बंगाल और असम में भाजपा की जीत का रामपुर में मनाया जश्र। संवाद
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, जयश्री राम के नारे लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद रामपुर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। रामपुर के चौधरी अड्डे में युवा नेता कौल सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कौल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कौल ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इसी तर्ज पर हिमाचल में भी जीत का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। इस अवसर पर भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्टी की सफलता का जश्न मनाया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी गूंजे।

बंगाल और असम में भाजपा की जीत का रामपुर में मनाया जश्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें