फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के जिला परिषद दो वार्डों में भाजपा ने नए चेहरों पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने लझेरी से आशा ठाकुर और बखनाओं से योगिंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विकास खंड की राजनीति में जिला परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार पार्टी ने दो महत्वपूर्ण वार्ड लझेरी और बखनाओं से नए चेहरों को मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। लझेरी जिला परिषद वार्ड से आशा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। जांजा क्षेत्र के संपल गांव की निवासी आशा ठाकुर पंचायत कराणा की प्रधान रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान बनी हुई है। वहीं, बखनाओं जिला परिषद वार्ड से योगिंद्र कुमार को समर्थन दिया गया है। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता रह चुके योगिंद्र कुमार को एक शिक्षित और अनुभवी चेहरा माना जाता है। उनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी मजबूत रही है। उनके पिता ज्ञान चंद पूर्व में बुच्छैर पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। वर्ष 1977 से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। ऐसे में संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता योगिंद्र कुमार के पक्ष को मजबूत बनाते हैं। हालांकि, जिला परिषद के ये चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हो रहे हैं, फिर भी भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आनी ब्लॉक के दोनों वार्डों में कई अन्य नामी समर्थित प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता इन नए चेहरों पर कितना भरोसा जताती है। साथ ही यह भी अहम रहेगा कि चुनाव में स्थानीय मुद्दे, व्यक्तिगत छवि और क्षेत्रवाद किस हद तक प्रभाव डालते हैं। आनी की राजनीति में यह चुनाव कई नए समीकरण तय कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें