भाजपा आनी मंडल ने दिल्ली विजय पर निकाली विजय रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। भाजपा की दिल्ली की जीत की खुशी में सोमवार को विश्राम गृह आनी से लेकर पुराने बस अड्डे तक विजय रैली निकाली गई। रैली में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और एपीएमसी पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित भाजपा आनी मंडल के अध्यक्ष वेद ठाकुर शामिल हुए। अमर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू की सरकार ने झूठी घोषणा कर सभी महिलाओं को ठगा है। दिल्ली में मिली जीत से राजधानी में उत्साह और सुकून का माहौल है। आनी विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी में सब्जी मंडी, आनी अस्पताल और आनी में बढ़ते चिट्टे के नशे से लोग खासे परेशान हैं। आनी पुलिस विभाग इसको रोकने के लिए नाकाम साबित हुआ है। वहीं, उन्होंने आनी में सरकारी अध्यापकों को भी एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वह बच्चों की पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें, अगर राजनीति करनी हैं तो अपने पद से हट जाएं। - संवाद