फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जनता के साथ खड़े हैं और कांग्रेस खिलाफ : आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में आपदा से बिगड़े हालात को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा आईटी संयोजक मंडी संसदीय क्षेत्र आशीष शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब विधायक लोकेंद्र कुमार ने जिला उपायुक्त की अनदेखी पर सवाल उठाए, तो कांग्रेस नेताओं को मिर्ची लग गई। अब वही विधायक को राजनीति करने का आरोपी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक जनता के साथ खड़े हैं और कांग्रेस जनता के खिलाफ है। आशीष शर्मा ने कहा कि आपदा पर कांग्रेस राजनीति कर रही है, जो जनता की तकलीफ पर चुप्पी साधे सत्ता के इशारों पर नाच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई यह है कि आपदा से क्षेत्र की सड़कें महीनों से बाधित हैं। पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, बिजली और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। जनता राहत की आस में सरकार और प्रशासन की तरफ देख रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की नजर जनता पर नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता के हक में बोलना राजनीति कहलाता है। यदि ऐसा है तो विधायक लोकेंद्र कुमार पर ऐसी राजनीति करने पर गर्व होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का रवैया जनता से विश्वासघात है। आशीष शर्मा ने कहा कि आपदा में विधायक लोकेंद्र कुमार जनता की आवाज उठा रहे हैं, जबकि कांग्रेस सत्ता के दरबार में अवसर तलाश रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी जरूर देगी।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें