फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घुंसा गांव में बिशु मेला, वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरके देवलु व ग्रामीण

विज्ञापन
घुंसा गांव में आयोजित बिशु मेले में नृत्य करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के घुंसा गांव में मंगलवार को पारंपरिक बिशु मेला धूमधाम से मनाया गया। जुब्बल और शराचली क्षेत्र से लोग देवता महाराज देशमोलिया के दर्शन के लिए उमड़े। वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलुओं के साथ ग्रामीणों ने नृत्य किया। ग्रामीणों ने विशाल भंडारा भी लगाया। बिशु मेले में देवता महाराज देशमोलिया के मंदिर को विशेष रूप से बुरांस के फूलों से सजाया गया था। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह देवता महाराज की पूजा के साथ बिशु मेले का शुभारंभ हुआ। दिनभर लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे। दिनभर मंदिर में देवता के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। देवता देशमोलिया के बजीर सुरेंद्र पुनाटू और गुर जगत राम पुनाटू ने बताया कि देव परंपरा के अनुसार बिशु मेला हर वर्ष पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। इसमें सभी क्षेत्रवासियों का पूरा सहयोग रहा। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यह मेला सदियों से देवता महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें