निरमंड(कुल्लू) । लूहरी में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बाइक मालिक इशाद ने पुलिस थाना सैंज में शिकायत दर्ज करवाई है। इशाद ने बताया है कि 9 अक्तूबर को शाम करीब 8 बजे लूहरी पुल के पास बाइक खड़ी की थी। जब शुक्रवार सुबह देखा, तो बाइक वहां नहीं थी। सैंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद