तहसीलदार भीम सिंह नेगी पूह में बतौर तहसीलदार का कार्यभार संभालते हुए।
सांगला (किन्नौर)। आनी में तहसीलदार के पद पर कार्यरत भीम सिंह नेगी का स्थानांतरण अब पूह के लिए हो गया है। भीम सिंह नेगी ने तहसीलदार पूह का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि वे पूह क्षेत्र से परिचित हैं, क्योंकि खुद किन्नौर जिला के निचार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अब पूह में बतौर तहसीलदार पदभार संभालने के बाद राजस्व विभाग से संबंधित सेवाओं को बेहतर तरीके से निभाएंगे। लोगों की समस्याओं का निपटारा भी समय पर करेंगे। संवाद