छात्र सक्षम शांडिल्य ने भी छात्रवृत्ति के लिए पात्रता की सुनिश्चित
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
शिक्षा खंड कुमारसैन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटीघाट के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा भारती कंवर और छात्र सक्षम शांडिल्य ने शानदार अंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। छात्रा भारती कंवर ने परीक्षा में 118 अंक प्राप्त कर जिला शिमला में द्वितीय स्थान हासिल किया है। छात्र सक्षम शांडिल्य ने 87 अंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अविनाश शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।