फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर पहुंची भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा, ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में हुआ यज्ञ

विज्ञापन
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा, किया यज्ञ। संवाद
विज्ञापन
रामपुर पहुंची भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा, ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में हुआ यज्ञ
विज्ञापन


. स्वामी अनल ने संघ और विश्व हिंदू परिषद का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा के तहत स्वामी अनल वीरवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में हवन यज्ञ किया। यह देश के 135वें जिले में यात्रा का 174वां यज्ञ रहा। यज्ञ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं, ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास के सदस्यों और शहरवासियों ने भाग लिया। मूल रूप से आगरा निवासी स्वामी अनल कुछ वर्ष सरकारी सेवा में रहने के बाद 22 वर्षों तक सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर चुके हैं। बाद में संन्यास लेकर अमेरिका के लास वेगास चले गए, जहां वह पांच एकड़ भूमि पर सनातनी मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। 75 वर्ष की आयु में ईश्वरीय प्रेरणा से भारत माता की सेवा और हिंदू समाज में जागरूकता के उद्देश्य से उन्होंने प्रयागराज से यह यात्रा शुरू की। यात्रा के दूसरे चरण में पंजाब, जम्मू और लद्दाख से होते हुए हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। हिमाचल में रामपुर यात्रा का 10वां जिला रहा। स्वामी अनल जी के अनुसार महायज्ञ के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार, गो, गंगा और गुरुकुल परंपरा के पुनर्जागरण और जन-जन में धर्म जागरण का संदेश पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि भारत के 801 जिलों को यज्ञ के माध्यम से एक सूत्र में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। रामपुर में आयोजित यज्ञ के दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वामी अनल जी ने यात्रा में सहयोग के लिए संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हिमाचल के बाद यह यात्रा उत्तराखंड और फिर सिक्किम, मिजोरम समेत आठ राज्यों की ओर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें