फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में खुला भारत रक्षा मंच का कार्यालय

विज्ञापन
रोहडू में कार्यालय खोलने के बाद भारत रक्षा मंच के पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू में शुक्रवार को भारत रक्षा मंच के ब्लॉक कार्यालय के उद्घाटन हुआ। इस दौरान भारत रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र धीरटा ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने और गो रक्षा के साथ लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना मंच का दायित्व है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र धिरटा ने कहा कि भारत रक्षा मंच की स्थापना 27 जून 2010 को हुई। संगठन पूरे भारत में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि प्रदेश में आज मित्रों की सरकार चल रही है। इस सरकार में मित्रों पर खुलकर बंदरबांट की जा रही है। मोहित चौहान ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी की है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान का समर्थन किया। कहा कि विक्रमादित्य सिंह के साथ पूरे प्रदेश की जनता खड़ी है। प्रदेश की जनता विक्रमादित्य सिंह की अनदेखी को सहन नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह की अनदेखी कांग्रेस के लिए काफी मंहगी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें