कोटकाली मंदिर परिसर में अष्टमी पर भंडारे का स्वाद चखते लेते लोग। संवाद
ननखड़ी (रामपु़र बुशहर)। ननखड़ी तहसील के करागला मंदिर में शनिवार को अष्टमी पर भंडारा लगा। सुबह से ही मां कोटकाली के प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां कोट काली का आशीर्वाद हासिल किया। इस भंडारे में गांव बेवट, कलमोग, कुनट, करंगला, चड़ी, धारण और देलठ क्षेत्र से सैंकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन चलता रहा। इस अवसर पर जितेंद्र चौहान कमलजीत कपूर, रक्षपाल चौहान, शशि चौहान, मस्त राम, संजीव कुमार, धर्म पाल और निखिल मेहता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
कोटकाली मंदिर परिसर में अष्टमी पर भंडारे का स्वाद चखते लेते लोग। संवाद