रामपुर बुशहर।
नवरात्र पर माता श्राईकोटी मंदिर में छठे नवरात्र पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी बटाली गोपालपुर ने माता श्राईकोटी मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया। इसमें बटाली, गोपालपुर, करतोट, चांदपुर और डोबी गांव की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने भंडारे के लिए पूरी और हलवा तैयार करने में सहयोग दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया गया और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कमेटी के प्रधान दीपु ठाकुर ने बताया कि कमेटी की ओर से पिछले वर्ष से नवरात्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग से इसे धूमधाम से आयोजित किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों और महिलाओं का आभार व्यक्त किया। भंडारे में कमेटी के सदस्य हिम सिंह, जय सिंह, भूपेंद्र, सुनील ठाकुर, किशन ठाकुर, अनिल लंबरदार, शिव शंकर ठाकुर, कंवर सिंह, विरोचन ठाकुर, मनोज शर्मा, कुशाल पाल, माया देवी, प्रियंका शर्मा, गुड़िया, ओम प्रकाश नेगी, कोमू, संगीता शर्मा, नरैण दासी, सुषमा ठाकुर, रिकी और सुरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।