फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

विज्ञापन
रामपुर में भाई दूज के पर्व पर भाई को रक्षासूत्र बांधते हुए महिला। संवाद
विज्ञापन
निगम की बसों में महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में वीरवार को भाई दूज पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। रामपुर बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने भाई दूज का पर्व मनाया। महिलाओं ने अपने भाइयों को तिलक लगाया। पूजा की थाली में चावल, दीपक, मिठाई, धूप और मोड़ी से भाई की पूजा की। बहनों ने अपने भाइयों को कपड़े और अन्य उपहार खरीदे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाई दूज धूमधाम से मनाया गया। भाई दूज पर स्कूल, कॉलेज और विभागों में कार्यरत महिलाओं के लिए अवकाश रहा। पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा रही। क्षेत्र की मीना, वर्षा, मनीषा, साधना, राधिका और योगिता ने कहा कि भाई दूज पर्व यमराज और यमुना की पौराणिक कथा पर आधारित है। भाई दूज भाई और बहन के बंधन को मजबूत करता है। आरएम उमेश ठाकुर ने कहा कि भाई दूज पर्व पर प्रबंधन की बसों में सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक महिलाओं के लिए निशुल्क सफर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें