फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बटाली में महिलाओं को बताए डिजिटल बैंकिंग के लाभ

विज्ञापन
रामपुर के बटाली में महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक। स्रोत : बैंक प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर ने शिव मंदिर बटाली में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग के लाभ बताए और योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शाखा प्रबंधक स्नेह लता ने सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रहीं महिला सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग के लाभ बताए और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे भी जागरूक किया। शिविर में स्वयं सहायता समूह ऋण, स्वरोेजगार एवं व्यवसाय ऋण, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना और सपनों के संचय सहित कई अन्य योजनाओं के लाभों और महत्व के बारे भी जानकारी दी। शाखा प्रबंधक स्नेह लता ने शिविर में मौजूद महिलाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाव, ओटीपी और बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी साझा न करने का आग्रह किया। महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने बारे जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें