बुशहर बीएड कॉलेज की स्नेह लता ने चुतर्थ सेमेस्टर में झटका पहला स्थान। स्रोत : संस्थान
बीएड परीक्षा परिणाम में चमके बुशहर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) के चतुर्थ सत्र के सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है। परीक्षा में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया। चतुर्थ सत्र के परिणाम में स्नेहलता ने 350 में से 292 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल सिंह ने 284 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। पूजा नेगी और श्रेया मेहता ने 279-279 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। सत्र 2024-26 के ओवरऑल परिणाम में भी स्नेहलता का दबदबा रहा। उन्होंने 84 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। श्रेया मेहता ने 80.42 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और पूजा कुमारी ने 79.92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चार प्रशिक्षुओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 19 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शेष सभी प्रशिक्षुओं ने भी प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने सभी प्रशिक्षुओं को परीक्षा में सफलता के लिए बधाई दी। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव राजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।