फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी खंड के 4 बीडीसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
ननखड़ी के चार पंचायत समिति सदस्यों ने शिमला में थामा भाजपा का दामन। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिमला में वीरवार को ननखड़ी विकास खंड के चार बीडीसी सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले बीडीसी सदस्य अड्डू कांता खुंद, बीडीसी जाहु चिरंजी लाल, बीडीसी खुन्नी-पनोली मिंटू मेहता, बीडीसी सदस्य शोली अमर सिंह काल्टा हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कौल सिंह, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फाल्टा और भाजपा मंडल ननखड़ी के अध्यक्ष जिया लाल की अगुवाई में इन सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने भाजपा में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल की उपस्थिति में सभी को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने सभी का स्वागत किया। कौल ने कहा चुने हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हैं। ननखड़ी खंड में संगठन और पंचायती राज व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। कौल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास मंत्र से प्रभावित होकर पंचायत प्रतिनिधि लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ननखड़ी खंड समिति में भाजपा बहुमत में है। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा, जिला परिषद रानू खुंद और जिला परिषद ममता आजाद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें