फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुला कुमारसैन बाजार, रौनक गायब

विज्ञापन
तीन दिनो बाद खुला कुमारसैन बाजार, रौनक गायब - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। दुकानदार के पॉजिटिव आने के बाद तीन दिन बंद चल रहा कुमारसैन बाजार सोमवार को खुला। सोमवार को बाजार में आधी दुकानें भी नहीं खुली। लोगों की आवाजाही भी कम रही। कुमारसैन बाजार क्षेत्र की लगभग 30 पंचायतों का केंद्र है। जहां पर हजारों लोगों की आवाजाही होती है। खासतौर पर सोमवार के दिन बड़ी संख्या में लोग अपना काम निपटाने बाजार का रुख करते हैं। तीन दिन बाद कुमारसैन बाजार खुलते ही रौनक गायब दिखी। जिस कारण से व्यापारी वर्ग काफी मायूस दिखा। जब से कोरोना संकट आया है, व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। कारोबारियों को उभरने के लिए अभी लंबा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें