फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बायल पुल के पास सतलुज किनारे रेत में दबा मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिनाख्त के लिए खनेरी अस्पताल के शवगृह में रखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बायल पुल के समीप सतलुज नदी के किनारे रेत में दबा एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया और शिनाख्त के लिए शवगृह रखा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना में फोन के माध्यम से सूचना मिली कि बायल पुल के साथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सतलुज नदी के किनारे कुछ दूर रेत के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। यह शव पूरी तरह सड़ चुका था, केवल सिर और हाथ ही दिख रहा था। इसकी पहचान करना मुमकिन नहीं है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शव आपदा के समय समेज गांव में आई बाढ़ में बहे किसी व्यक्ति का हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल के शवगृह में शिनाख्त के लिए रखा है। मामले की पुष्टि डीएसपी नरेश शर्मा ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें