आईटीबीपी चैक पोस्ट नागस्ती से प्रशासन को मिली सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला( किन्नौर)। गर्मी के कारण ग्लेशियरों के पिघलने से भारत-तिब्बत सीमा से सटे छितकुल पंचायत के नजदीक बास्पा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों को बास्पा नदी और सतलुज नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी है। छितकुल पंचायत के नजदीक आईटीबीपी चैक पोस्ट के माध्यम से जिला प्रशासन को बास्पा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने की सूचना मिली है। जल स्तर बढ़ने से बास्पा नदी ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा ने जिले के लोगों से अपील की है कि बास्पा नदी और सतलुज नदी के आसपास न जाएं।