फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा में सिस्टम में खराबी के चलते आधार शिविर रद्द, आज लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। विकास खंड की डंसा पंचायत में डाक विभाग रामपुर की ओर से सोमवार को आधार शिविर लगाया जाना था, लेकिन सिस्टम में खराबी के चलते शिविर को रद्द करना पड़ा। अब यह शिविर मंगलवार को लगेगा। शिविर में नए आधार कार्ड बनाने और पुराने आधार कार्ड अपडेट करवाने समेत कई विषयों पर लोगों को जानकारी दी जानी थी। पंचायत परिसर में आधार शिविर में भाग लेने लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि सिस्टम में खराबी के चलते आधार कार्ड बनाने का काम शुरू ही नहीं किया जा सका, तो लोग मायूस हो कर घरों को लौटे। पंचायत प्रधान देश कुमार हुडन ने कहा कि अब शिविर मंगलवार को फिर से लोगों की मांग पर लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें