फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली बूढ़ा महादेव की भव्य रथ यात्रा

विज्ञापन
नित्थर का बारह भादों मेल में देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा के साथ नाटी डालते लोग
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया नित्थर का बारह भादो मेला, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे सैकड़ों लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में ऐतिहासिक एवं प्राचीन बारह भादो मेला धूमधाम से मनाया गया। देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा कूपरदड़ से पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ निकली। इस यात्रा में देवता साहिब बूढ़ा महादेव के साथ सैकड़ों देवलू और स्थानीय लोग खूब झूमे। यात्रा घरौली गांव, नित्थर बाजार और देहरा गांव से होते हुए बूढ़ा महादेव के मंदिर पहुंची। नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव के दर्शनों के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने पारंपरिक गीतों पर नाटी डाली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर दूर-दूर से पहुंचे लोग। इस दौरान देवलू खूब थिरके। दिनभर मेले में नाटियों का दौर चला। मेले में जहां लोगों ने देवता साहिब का आशीर्वाद लिया, वहीं लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कारदार ताबे राम ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से यह मेला इसी तरह से मनाया जा रहा है। मेले में नित्थर के आसपास के हजारों लोग भाग लेते हैं और देवता साहिब बूढ़ा महादेव के दर्शन करते हैं। अपने और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। बूढ़ा महादेव रथ में सवार होकर आते हैं और उनके साथ उनका छत्र भी होता है, जो महादेव की रथयात्रा में चार चांद लगा देता है।

नित्थर का बारह भादों मेल में देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा के साथ नाटी डालते लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें