ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। यूको बैंक शाखा ननखड़ी ने शनिवार को 82वां स्थापना दिवस मनाया। शाखा के पहले ग्राहक रोशन लाल चौहान को सम्मानित किया गया। बैंक शाखा प्रबंधक ने नेक राम चौहान के योगदान को भी सराहा, जिन्होंने समर्पण, सेवा से शाखा की समृद्धि में सहायता की है।