कांगड़ा बैंक शाखा दुराह लोट सराहर पंचायत घर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानका
नित्थर (कुल्लू)। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कांगड़ा बैंक की योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से वीरवार को दी कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा दुराह ने नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता शिविर लोट सराहर पंचायत के पंचायत घर में लगाया। इसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा गांव लोट पंचायत के सराहर शाह शाई पानवी धवांश गौरा और गवाल के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस शिविर में बैंक के शाखा प्रबंधक राम गोपाल नेगी ने उपस्थित ग्रामीणों को दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें केसीसी ऋण मकान के लिए ऋण व्यक्तिगत वाहन ऋण व्यवसायिक वाहन ऋण और स्वयं सहायता समूह के लिए एनआरएलएम के तहत ऋण की जानकारी प्रदान की। उन्होंने इसके अलावा डिजिटल बैंकिंग इंटरनेट बैंकिंग एटीएम क्रेडिट डेबिट कार्डों मोबाइल बैंकिंग व बैंकों की ओर से प्रदत्त एसएमएस सुविधाओं के बारे व बैंक की अन्य कल्याणकारी योजनाओं बारे में भी जानकारी देकर लोगों से इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना तथा जनधन योजना के बारे भी जानकारी प्रदान की और ग्रामीणों से इन योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक फ्राॅड से बचने के उपाय भी बताए।