फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमसू मंदिर में भजनों से बांधा समां

विज्ञापन
कुमसू मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। सोमवार को भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा ने श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान करवाया। वहीं, गायक इशान शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा और तरुण शर्मा ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। स्थानीय गायक प्रताप धीमान ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। एक, दो, तीन, चार मैया जी की जय-जयकार और मैया जी मेरे घर आना समेत कई भजनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। मंदिर में प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद शाम 4:15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। मंदिर कमेटी की ओर से रोजाना भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन चौहान ने बताया कि आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम से मनाया जा रहा है। भागवत कथा में भगवान की विभिन्न लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें