फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव यात्रा पर रोक बरकरार, आईटीबीपी को भी डीसी ने अनुमति देने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी ने श्री खंड महादेव शिखर अभियान के लिए कुल्लू प्रशासन से मांगी थी अनुमति
विज्ञापन

पत्र में स्पष्ट किया, सुरक्षा कारणों से रद्द है यात्रा, मौजूदा परिस्थितियों में अनुमति देना संभव नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन ने फिलहाल किसी तरह की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। कुल्लू के उपायुक्त ने उन्नीसवीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि यात्रा पहले ही सुरक्षा कारणों से रद्द की जा चुकी है और मौजूदा परिस्थितियों में यात्रा की अनुमति देना संभव नहीं है। दरअसल, आईटीबीपी ने श्री खंड महादेव शिखर अभियान के लिए कुल्लू प्रशासन से अनुमति मांगी थी। आईटीबीपी की ओर से यह अभियान 30 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाया जाना था। प्रशासन की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 27 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी आदेश में श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 को रद्द कर दिया गया था। संयुक्त निरीक्षण दल ने भीमद्वारी और पार्वती बाग के बीच के मार्ग को तीव्र ढलानों, अस्थिर, ढीली मिट्टी, संकरे, फिसलन वाले हिस्सों और कई नालों के कारण यात्रियों के लिए अत्यधिक खतरनाक बताया था। वैकल्पिक मार्ग की जांच में भी स्थिति सुरक्षित नहीं पाई गई। निरीक्षण रिपोर्ट में भूस्खलन, पत्थर गिरने, अचानक बाढ़ और जल बहाव बढ़ने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका जताई गई है। भीमद्वारी और पार्वती बाग के बीच का क्षेत्र बढ़े हुए जल बहाव और मलबे की चपेट में आने के लिहाज से संवेदनशील बताया गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को उच्च जोखिम वाला क्षेत्र मानते हुए यात्रा मार्ग पर किसी तरह के अस्थायी ढांचे या सहारे की व्यवस्था को भी अपर्याप्त बताया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें