फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गांवबील में 2 अप्रैल से शुरू होगी बैसाखी कप प्रतियोगिता

विज्ञापन
गांवबील में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मैदान संवारते युवक मंडल के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
मैदान संवारने और पिच तैयार करने में जुटे युवा खिलाड़ी
विज्ञापन

विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तुनन पंचायत के गांवबील में 2 अप्रैल से बैसाखी कप प्रतियोगिता शुरू हो रही है। आंबेडकर जनशक्ति युवा मंडल गांवबील की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कमेटी के युवा मैदान को संवारने और पिच को तैयार करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को आयोजक कमेटी 1 लाख नकद राशि से पुरस्कृत करेगी। क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को क्लब के सदस्यों ने मैदान को समतल किया और बेहतरीन पिच तैयार की। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को 3,100 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। 31 मार्च को लाइव टाइज डाली जाएगी। प्रतियोगिता में आईटीआई, कॉलेज और सरकारी संस्थान की टीमें भी खेल सकती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दें। इस मौके पर उपाध्यक्ष लायक राम, महासचिव हंसराज, सहसचिव खेवा राम, सलाहकार परिवेश, खेल प्रबंधक संत राम, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, कुलदीप, यशपाल, दिनेश, विजेश, संजीव और अविनाश सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें