फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमावर्ती ठंगी पंचायत मेंं 2 करोड़ से बने बेली ब्रिज का किया लोकार्पण

विज्ञापन
ठंगी पंचायत में बने बेली ब्रिज का लोकार्पण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
सीमावर्ती ठंगी पंचायत मेंं 2 करोड़ से बने बेली ब्रिज का किया लोकार्पण
विज्ञापन

. दुर्गम ग्राम पंचायत कुन्नू चारंग में मंत्री जगत सिंह ने सुनी जन समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को सीमावर्ती पंचायत ठंगी के गांव लंबर में 2 करोड़ रुपये की लागत बने बेली ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। द्वेष और दुर्भावना के बगैर हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार समर्पित है। बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश ने 2023 में आपदा राहत मैनुअल में संशोधन कर आपदा प्रभावित परिवारों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 7 लाख की धनराशि प्रदान की, ताकि कठिन परिस्थितियों में किसी भी परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर पर्यटन की दृष्टि से अहम है। वहीं, सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। बॉर्डर टूरिज्म को खोलने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सेना के लिए भारत की सीमा तक का सफर कम होगा और बॉर्डर टूरिज्म में इजाफा होगा। इसके अलावा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मंत्री ने दुर्गम सीमावर्ती ग्राम पंचायत कुन्नू चारंग में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मूरंग से कुन्नू चारंग सड़क को सीमा सड़क संगठन को सौंप दिया जाएगा, ताकि इस सड़क का उचित रखरखाव संभव हो सके। इसके बाद उन्होंने चारंग के लिए पूह से चारंग जाने वाली बस को लंबर गांव में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिप सदस्य मूरंग उमेश कुमारी नेगी, किनेफैड अध्यक्ष चंद्रगोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, एपीएमसी निदेशक प्रेम नेगी, कल्पा अध्यक्ष प्रीतम नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रमुख विकास भारद्वाज, सीएसआर प्रमुख दीपक डेविड, कार्यकारी जिला दंडाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा, डीएसपी उमेश्वर राणा, ठंगी पंचायत प्रधान बंसी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें