फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन करोड़ की लागत से खटोगो नाले में वैली ब्रिज बनकर तैयार

विज्ञापन
तीन करोड़ की लागत से खटोगो नाले में वैली ब्रिज बनकर तैयार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के मीरू-रूनंग मार्ग पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। खटोगो नाले पर बने इस पुल से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने से निगम की बसों की आवाजाही ठप हो जाती थी। ऐसे में अब हजारों लोगों को 12 महीनों बस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 भारी भूस्खलन की चपेट में आने से यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण कार्य बीते एक वर्ष में पूरा किया। करीब 107 फीट लंबा बैली ब्रिज बनने से कल्पा की 24 और पूह की 27 पंचायतों को वैकल्पिक मार्ग का फायदा मिलेगा। यह मार्ग रूनंग गांव से होकर पुराना तिब्बत सड़क को जोड़ता है। ऐसे में यदि एनएच पांच पर किसी कारण यातायात ठप हो जाता है तो अब पुल बनने से
इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा और पूह ब्लॉक की हजारों आबादी सहित काजा और स्पीति को भी वैकल्पिक मार्ग के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग टापरी विद्या कुमार नेगी ने कहा कि खटोगो नाले में करीब तीन करोड़ रुपये की राशि से बैली ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। करीब एक वर्ष में पुल का निर्माण किया गया। अब हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें