फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बबलू चुने स्कूल प्रबंधन समिति तकलेच के अध्यक्ष

विज्ञापन
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में स्कूल प्रब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव के माध्यम से बबलू को स्कूल प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें तिलक राज शर्मा को 31 मत, बबलू को 50 और शिव राम को 34 वोट मिले। इसके अतिरिक्त स्कूल प्रबंधन समिति के विभिन्न सदस्यों का चयन भी किया गया। कार्यकारिणी में बीर सिंह, प्रकाश, बलबीर, गोविंद, महिंद्र, रीता, रेखा, निशा, कौशल्या, मुन्नी देवी, विरेंद्र, लेख राज, रीना चौहान, लीलावती, मोनिका शर्मा, लायक राम, भीम सेन, दुर्गा शर्मा और डोली को शामिल किया गया। उपप्रधानाचार्य अजीत सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति प्रभारी अशोक मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर तिलक राज शर्मा, संजय नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें