फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संदासू अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य शिविर, 221 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
संदासू अस्पताल में ​शिविर के दौरान उपचार के लिए नाम दर्ज करवाते लोग
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मधुमेह, नेत्र परीक्षण समेत अन्य रोगों की हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। चिड़गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू में एक दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। अध्यक्षता अस्पताल के कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुल प्रकाश नेगी ने की। शिविर में सिविल अस्पताल रोहड़ू से मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. नरेश मेटान और नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. आदित्य नेगी ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। इस शिविर के दौरान कुल 221 लोगों की जांच की गई, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण सहित अन्य रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। कार्यकारी बीएमओ डाॅ. कुल प्रकाश नेगी ने बताया कि शिविर के दौरान प्रदेश सरकार की सहारा योजना के अंतर्गत आने वाले जांगला व चिड़गांव स्वास्थ्य खंडों के पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। डाॅ. नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आयुष्मान आरोग्य के तहत अगला शिविर 23 मार्च को पुनः संदासू में आयोजित किया जाएगा । शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रबंधन के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें