फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी खंड में 66 पदों पर होगी आया की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड में बुधवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत आउटसोर्स आधार पर 66 पदों पर आया/हेल्पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया हुई। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कपूर कंस्ट्रक्शन करसोग ने किया। इसे प्रदेश सरकार ने अधिकृत एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत यह केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और साक्षात्कार के लिए आयोजित किया गया था। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं रखी गई। सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, हिमाचल निवासी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो सहित मूल दस्तावेज और फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी थी। अधिकारियों ने व्यवस्थित ढंग से दस्तावेजों की जांच की। आयोजन के अंत में समग्र शिक्षा विभाग और ब्लॉक शिक्षा कार्यालय आनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें