संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल ने बतौर स्रोत व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने योजना के तहत उपलब्ध अवसरों, स्वरोजगार और उद्यमिता विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर और उद्यमिता संस्कृति विकसित करने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी के परियोजना अधिकारी शिशुपाल चौहान ने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि इस प्रकार की गतिविधियां स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगी।