ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में एड्स पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब, एनएसएस, एनसीसी, रेंजर-रोवर और अखिल भारतीय सामाजिक स्वास्थ्य संघ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद एक विशाल रैली भी निकाली गई। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ठियोग बाजार में रैली निकालकर लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने इस रैली को महाविद्यालय में संबोधित किया। महाविद्यालय ने रैली में सहयोग के लिए अखिल भारतीय सामाजिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक उमेश आजाद, प्रबंधक विनोद शर्मा, देवराज, ईश्वरी चंदेल और सरला का आभार जताया।