फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन्यजीव संरक्षण को लेकर केदी में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग ने वन ब्लॉक केदी में जागरूकता रैली निकाली। रैली में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के दौरान लोगों और विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण, उनके सुरक्षित आवास और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। रैली के माध्यम से लोगों और स्कूली विद्यार्थियों से वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें