किन्नौर के सपनी स्कूल में आयोजित मॉक डि्रल में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर से स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से आपदा प्रबंधन के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है ताकि भूकंप के समय उन्हें सुरक्षा की पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो और बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके। उधर, सपनी स्कूल और कॉलेज में भी मॉक ड्रिल कराई गई।