नेरवा ( रोहड़ू )। वन विभाग ने मंगलवार को नेरवा बाजार में जागरूकता रैली निकाली। रैली में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित तख्तियां और बैनर लेकर बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। बच्चों ने लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण, प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।