फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में रोड सेफ्टी क्लब ने व्याख्यान का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में शनिवार को सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काॅलेज प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान के मार्गदर्शन में रोड एंड सेफ्टी क्लब की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रो. पवन कुमार, प्रो. दीक्षा, प्रो. प्रियंका आदि उपस्थित रहे। छात्राें ने सड़क सुरक्षा पर जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम में पुलिस थाना जुब्बल से कांस्टेबल मुकेश रोल्टा, सरस्वतीनगर पुलिस चौकी से एचएचसी जगजीत सिंह ने स्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की। कांस्टेबल मुकेश रोल्टा ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर व्याख्यान दिया। यातायात नियमों और जिम्मेदार ड्राइविंग के बारे में छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं जिनका पालन करना आवश्यक है। सरस्वतीनगर बाजार में जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें