कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन के विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त अभियान के तहत जागरूक रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्रों ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया। रैली स्कूल से लेकर बस अड्डा तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने कहा कि तंबाकू कैंसर जैसे कई भयानक रोगों को जन्म देता है। हमें मिलकर समाज को तंबाकू मुक्त और नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने महिला मंडलों, युवक मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों से समाज में व्याप्त नशा तस्करी को रोकने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।