किन्नौर जिले के छितकुल गांव में स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को टीवी अभियान के तहत जागरूक करते ह
सांगला( किन्नौर)। जिला किन्नौर में टीबी रोगियों की पहचान के लिए विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तिब्बत सीमा से सटे छितकुल पंचायत में जागरुकता शिविर लगाया। इस दौरान लोगों को टीबी को लेकर जागरूक किया और स्क्रीनिंग भी की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संभावित टीबी के रोगियों का पता लगाकर उनकी जांच करने में जुटी है।