फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एलबीएस कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक

विज्ञापन
एलबीएस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: क
विज्ञापन
रोहड़ू । एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में आयोजित दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य वक्ता प्रमाणित स्मार्ट प्रशिक्षक (सेबी) परवीन कुमार ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन और निवेश के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने क्रेडिट कार्ड के सुरक्षित उपयोग, इसके लाभ और जोखिम, समय पर भुगतान करने तथा अनावश्यक कर्ज से बचने के उपाय समझाए। साथ ही म्यूचुअल फंड में निवेश की प्रक्रिया, उससे जुड़े जोखिम और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग, महिला प्रकोष्ठ, समान अवसर प्रकोष्ठ और अकादमिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में वाणिज्य विभाग से डॉ. संदीप ठाकुर और डॉ. मनमोहन वर्मा, महिला प्रकोष्ठ से डॉ. सुमित्रा चौहान और डॉ. पूनम चौहान तथा समान अवसर प्रकोष्ठ एवं अकादमिक समिति से डॉ. मोनिका रैना, प्रो. किरण मांटा, प्रो. कैलाश चौहान और प्रो. नरेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें