रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की रेड रिबन इकाई ने सोमवार को एड्स के रोकथाम और बचाव विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रामपुर कॉलेज समेत 10 अन्य शिक्षण संस्थानों के 44 छात्रों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एड्स के रोकथाम और बचाव पर जागरूक किया। एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में कमला नेहरू अस्पताल खनेरी की काउंसलर रमिंदर ने छात्रों को एड्स के कारणों, रोकथाम और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी एड्स, हेपेटाइटिस और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।