फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
किन्नौर पुलिस नशा अ​भियान को लेकर स्कूल में बच्चों को जागरूक करते हुए।
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान पर जागरुकता कार्यक्रमों को किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी

रामपुर बुशहर/ पूह /दलाश । पुलिस थाना ने कुमारसैन पंचायत में नशा मुक्ति अभियान पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय युवा क्लब, ग्राम पंचायत कुमारसैन की महिला मंडल और स्थानीय लोगों सहित 33 लोगों ने भाग लिया। लोगों नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकडी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसजेवीएनएल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रणय सूद मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 73 छात्रों ने भाग लिया। इधर, पुलिस थाना काजा ने काज में एचपी के कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान और सचिव काजा, काजा के पंचायत सचिव, महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय लोगों सहित 28 लोगों ने भाग लिया। पुलिस स्टेशन पूह ने एडीएम कार्यालय पूह में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान और सचिव पंचायत पूह महिला मंडल, युवक मंडल और स्थानीय लोगों सहित 25 लोगों ने भाग लिया। इसमें डॉ. राकेश गोयल, खंड चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी पूह और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। पुलिस स्टेशन आनी ने पंचायत दलाश एचपी के कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान और सचिव जीपी. दलाश, जीपी. दलाश के पंचायत सचिव, बीडीसी अध्यक्ष विजय कुमार महिला मंडल, युवक मंडल और स्थानीय लोगों सहित 25 लोगों ने भाग लिया। डॉक्टर विक्रम चिकित्सा अधिकारी आनी, रंजीत कुमारी केमिस्ट आनी एएसआई लायक राम आनी, संसाधन व्यक्ति के रूप में उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें