बांध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत भारती सेना को सुरक्षा संबंधित जानकारी देते बांध सुरक्षा
भावानगर ( किन्नौर)। कड़छम बांध पर बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम शुरू हो गया।
बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता ने कड़छम बांध पर एएलसी की ओर से एक व्यापक बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम आर्मी मेडिकल कोर यूनिट 2136 के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जेएसडब्ल्यू कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली छात्रों, हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मियों, सेना के प्रतिनिधियों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।