फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर के रोड सेफ्टी क्लब ने वीरवार को मोटर वाहन अधिनियम पर एक दिवसीय जागरुकता व्याख्यान का आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह बतौर मुख्यातिथि और विधि विशेषज्ञ सुभाष ठाकुर विशिष्ट अतिथि एवं स्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शिक्षक, गैर शैक्षणिक वर्ग और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रोफेसर डॉ. धन प्रकाश ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। अधिवक्ता सुभाष ठाकुर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब के कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें