फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केवी रिकांगपिओ में नशे पर किया जागरूक

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में महत्वपूर्ण पॉक्सो जागरूकता अभियान के दौरान मौजूद स्कूल के छा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नाबालिग बच्चों की यौन अपराधों से सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया गया। वुमन सेल इंचार्ज हेड कांस्टेबल शुभ कांता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय कानून व्यवस्था और विशेष रूप से नाबालिग बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए पॉक्सो एक्ट-2012 के बारे में बताया। उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन और हर पुलिस थाने में मौजूद चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर भी जागरूक किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजीव राणा ने नाबालिग बच्चों को पॉक्सो एक्ट के तहत आने वाले अपराधों से अवगत करवाया। प्राचार्य ने बालिका विवाह को एक गंभीर अपराध बताया और इस प्रथा के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर वुमन सेल इंचार्ज एएसआई कल्यावती, संतोष, कृष्णा, प्रवक्ता डॉ ममता और प्रवक्ता पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें